Chandrayaan-3 Latest Update: ISRO लगातार भेज रहा सिग्नल, नहीं जागा विक्रम प्रज्ञान, अभी भी इस उम्मीद में हैं सभी वैज्ञानिक

Chandrayaan-3 Vikram-Pragyan Latest Update: इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा चंद्रयान-3 के लेंडर विक्रम और रोवर को लेकर के एक नई जानकारी प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से कांटेक्ट करने का प्रयास किया गया, परंतु अभी इसमें कोई भी सफलता इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन को नहीं मिली हुई है। चंद्रयान-3 के विक्रम और प्रज्ञान दोनों अभी जगने की सिचुएशन में है या नहीं इसका पता लगाने के लिए लगातार इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा कोशिश की जा रही है।

Chandrayaan-3 Vikram-Pragyan Latest Update

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन के अनुसार एपीएक्सएस और एलआईबीएस पेलोड बंद है। इन पेलोड से डाटा लैंडर के द्वारा धरती पर ट्रांसफर किया जाता है। हालांकि हमें यह जानकारी मिली हुई कि, बैटरी पूर्ण रूप से चार्ज है। इसरो की टीम 6 अक्टूबर तक प्रज्ञान और विक्रम दोनों को ही फिर से जगाने का प्रयास कर रही है। इसरो के वर्तमान के चीफ सोमनाथ के द्वारा कहा गया है कि, हम अगले 14 दिनों तक यह कोशिश लगातार करते रहेंगे।

Chandrayaan-3 Latest Update: ISRO लगातार भेज रहा सिग्नल, नहीं जागा विक्रम प्रज्ञान, अभी भी इस उम्मीद में हैं सभी वैज्ञानिक

यूरोपीय स्पेस एजेंसी के द्वारा भेजा गया सिग्नल

साल 2023 में 22 सितंबर की सुबह यूरोपियन स्पेस एजेंसी के स्पेस स्टेशन से चंद्रयान-3 के लेंडर विक्रम को लंबे समय तक मैसेज ट्रांसफर किया जा रहा था, परंतु सामने से किसी भी प्रकार की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आ रही थी और जो प्रतिक्रिया भी रही थी, वह काफी ज्यादा कमजोर थी अर्थात उसके पास से जिस प्रकार के पावरफुल रेडियो फ्रीक्वेंसी के आने की उम्मीद थी वैसा फ्रीक्वेंसी नहीं आ रही थी।

जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, चंद्रयान-3 के के लेंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर के द्वारा अपना पूरा 1 दिन चंद्रमा पर व्यतीत किया गया है। इस दौरान विक्रम और प्रज्ञान के साथ गए पेलोड ने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन तक चंद्रमा की सत्तह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को दिया था। इसरो के वैज्ञानिकों के द्वारा बताया गया है कि, हमने जिस मिशन के अंतर्गत चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च किया था, वह अब पूरा हो चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top