Aaj ka Rashifal October 5: चंद्रमा के कारण आज कुछ राशियों का दिन अच्छा रहेगा, जानिए आपकी राशि कैसे जायेगी

Aaj ka Rashifal October 5: आज 5 अक्टूबर गुरुवार का दिन है। आज चंद्रमा का संचार प्रातःकाल में ही मिथुन राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज कन्या राशि में चल रहे सूर्य और बुध के साथ चंद्रमा का बेहद शुभ योग बनने जा रही है। इस शुभ योग से मिथुन और कन्या के अलावा किन किन राशियों को लाभ मिल रहा है आइए जानते है Aaj ka Rashifal October 5 Horoscope।

Aaj ka Rashifal October 5: चंद्रमा के कारण आज कुछ राशियों का दिन अच्छा रहेगा, जानिए आपकी राशि कैसे जायेगी

मेष राशि

कारोबार व्यवसाय में कुछ बदलाव जिससे सहयोगी सहकर्मी नाराज हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को आज वाद विवाद से बचना पारिवारिक जीवन में आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि

कुल मिलाकर अनुकूल रहने वाला है। लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वैसे आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

मिथुन राशि

बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज सुलझ जाएगा। आर्थिक लाभ हो सकता है।

कर्क राशि

चंद्रमा आज द्वादश भाव में संचार करते हुए आपको मानसिक रूप से उलझाएंगे। अचानक खर्चे भी होने वाले हैं। वाहन और स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर भी आज आपका धन खर्च हो सकता है।

सिंह राशि

व्यवसाय में टीम फाइनल करते समय किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कमाई के लिहाज से आपका दिन आज अच्छा रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम भी आज बनेंगे।

कन्या राशि

आपकी कोई योजना जो लंबे समय से अटक रही है आज पूरी हो सकती है। संपत्ति संबंधी विवाद में आपको सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

जातकों को सांसारिक सुख प्रदान करने वाला है। कोई बिजनस डील फाइनल करें तो अपने भाई से सलाह जरूर लें। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी ख्याति फैलेगी। प्रियजनों के लिए कुछ पैसों का इंतेजाम करना पड़ सकता है।

धनु राशि

कुछ उतार चढाव वाला रहेगा। सोचे हुए कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो विचार को टाल देना ही फायदेमंद होगा।

मकर राशि

उतार चढ़ाव वाला रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में मानसिक तनाव मिल सकता है। भाई की स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। बिजनस में कोई जोखिम लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न लें ।

कुंभ राशि

आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको नौकरी कारोबार में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे उन्हें करियर को लेकर उचित मार्गदर्शन मिलेगा।

मीन राशि

परिवार में आनंद और खुशी का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से आपको को आनंददायक समाचार सुनने को मिलेगा, जो लोग अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं उन्हें भी आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top