150 करोड़ में श्रीराम बनकर फ्लॉप हुए प्रभास, फिर विष्णु के लिए ली 100 cr फीस, अब इस फिल्म में बनेंगे भगवान शिव

लंबे समय के इंतजार के पश्चात साउथ के सुपरस्टार प्रभास के चाहने वालों के लिए एक खुशी की अनाउंसमेंट होने वाली है। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, प्रभास जल्द ही कन्नाप्पा नाम की फिल्म मे दिखाई देंगे। इसमें वह भगवान भोलेनाथ के किरदार को अदा कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने प्रभास के कैरेक्टर की आधिकारिक तौर पर तो पुष्टि नहीं की है, परंतु उनके कैप्शन हर हर महादेव को देखते हुए यह अंदाजा प्रभास के चाहने वाले लगा रहे हैं कि, प्रभास को आप भोलेनाथ की किरदार में देखा जा सकेगा।

प्रभास कुछ महीने पहले ही ब्लॉकबस्टर मूवी आदि पुरुष में भगवान राम की भूमिका करते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया, जिसकी प्रमुख वजह यह थी कि, फिल्म के अंदर टपोरी जैसे डायलॉग का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा लताड लगाई थी। इस फिल्म को ओम राऊत के द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने फिल्म के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा दिए थे, परंतु यह फिल्म दर्शकों का मन जीतने में बिल्कुल भी सफल नहीं हो पाई।

150 करोड़ में श्रीराम बनकर फ्लॉप हुए प्रभास, फिर विष्णु के लिए ली 100 cr फीस, अब इस फिल्म में बनेंगे भगवान शिव

अब ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने प्रभास और मांचू की एक फोटो पोस्ट की है और उनके कन्नाप्पा के लिए एक साथ आने के बारे में लिखा है ”#ब्रेकिंग न्यूज : विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, रेबेल स्टार #प्रभास अभिनेता #विष्णुमांचू के ड्रीम प्रोजेक्ट #कन्नप्पा – ए ट्रू एपिक इंडियन टेल (Kannappa – A True Epic Indian Tale) में एक प्रमुख महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे!”

उपरोक्त फिल्म के आने से पहले प्रभास की अगली फिल्म सालार पार्ट 1: सीजफायर है, जिसमें मुख्य अभिनेत्री के तौर पर श्रुति हसन काम कर रही है। पहले साल 2023 में सितंबर के महीने में इस फिल्म को लॉन्च करने का निर्णय लिया गया था, परंतु बाद में फिल्म के रिलीज को और भी आगे बढ़ा दिया गया है और प्राप्त हो रही नई जानकारी के अनुसार फिल्म अब साल 2023 में ही नवंबर के महीने में रिलीज हो सकती है। हालांकि फिल्म मेकर के द्वारा अभी रिलीज की आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top