Fact Check: आखिर गोल क्यों होता है पिज्जा, चौकोर बॉक्स में परोसने का क्या है कारण? क्या आप जानते है इसका जवाब

Fact Check: पिज़्ज़ा से संबंधित इस आर्टिकल को पढ़ने से पहले ही पिज़्ज़ा जो लोग खाते हैं, उनके मन में पिज़्ज़ा खाने का विचार आ रहा होगा। पिज़्ज़ा खाने के शौकीन बहुत से लोग होते हैं। बच्चों से लेकर के बड़े लोग इसे खाना पसंद करते हैं, परंतु पिज़्ज़ा जैसे फास्ट फूड से संबंधित ऐसी बहुत सारी बातें हैं, जो शायद कट्टर फास्ट फूड प्रेमी भी नहीं जानते होंगे। जैसे की आपने कभी विचार नहीं किया होगा कि आखिर पिज़्ज़ा हमेशा गोल ही क्यों रहता है और क्यों पिज़्ज़ा को चौकोर डिब्बे में ही पैक किया जाता है। उपरोक्त सवालों के जवाब यदि आप जानना चाहते हैं, तो चलिए आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं।

Fact Check: आखिर गोल क्यों होता है पिज्जा, चौकोर बॉक्स में परोसने का क्या है कारण? क्या आप जानते है इसका जवाब

क्यों गोल होता है पिज़्ज़ा

चलिए आपको इस सवाल का जवाब विस्तार से देते हैं। सवाल का जवाब रोटी में छुपा हुआ है। रोटी को हमेशा से ही गोल बनाया जाता रहता है। जो लोग गोल रोटी नहीं बना पाते हैं, उन्हें इसके लिए डांटा भी जाता है कि, रोटी को गोल ही बनाया करो, पर आपने सोचा कि ऐसा क्यों किया जाता है। बताना चाहते हैं कि, जब रोटी गोल बनती है तो वह चारों तरफ से बराबर से सिकती है और अच्छे से पक जाती है।

यही कारण है कि, जब पिज़्ज़ा बनाया जाता है, तो इसे भी गोल बनाया जाता है, तभी तो पिज़्ज़ा दोनों साइड से अच्छी तरह से पक जाता है और खाने पर पूरा स्वाद देता है। अगर गोल के अलावा पिज्जा को किसी और आकार में बनाया जाता है तो वह सही प्रकार से नहीं पकेगा और खाने में पूरा स्वाद भी नहीं आएगा। खाने पर पिज्जा कच्चा कच्चा लगेगा।

चौकोर डिब्बे में क्यों परोसते हैं पिज्जा?

बहुत से लोग इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं कि, पिज़्ज़ा का निर्माण करने के बाद आखिर उसे चौकोर डब्बे में ही क्यों रखा जाता है, उसे गोल डब्बे में क्यों नहीं रखा जाता है। यहां पर हम बताना चाहते हैं कि, यदि पिज्जा को गोल बॉक्स में डाला जाता है, तो वह खराब हो सकता है।

इसलिए पिज्जा को चौकोर डब्बे में रखा जाता है, क्योंकि चौकोर डब्बे में पिज़्ज़ा रखने में काफी ज्यादा आसानी होती है। इसके अलावा जब चौकोर डिब्बे को किसी सेल्फ में रखा जाता है तो वह दीवार की तरफ कोई भी खाली जगह नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में वह कम जगह में ज्यादा डब्बे रखे जा सकते हैं, वहीं अगर डब्बा गोल होता है तो वह दीवार के कोने से नहीं चिपकता है। ऐसे में वह ज्यादा जगह घेरते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top