Stock Market: ₹793 का शेयर टूटकर ₹1 पर आ गया, अब अचानक चढ़ने लगा भाव, तूफानी तेजी देख निवेशक गदगद

Stock Market: वर्तमान के समय में रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अंबानी का समय खराब चल रहा है, क्योंकि अनिल अंबानी की बहुत सी कंपनियां फिलहाल दिवालिया की प्रक्रिया से गुजर के आगे बढ़ रही है‌। ऐसी ही एक कंपनी है रिलायंस कम्युनिकेशन। इस कंपनी पर काफी अधिक कर्ज हो गया है, जिसकी वजह से रिलायंस कम्युनिकेशन की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई है और इससे कंपनी के इन्वेस्टर को भी काफी अधिक नुकसान हो गया है।

जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, एक ऐसा भी समय था जब कंपनी के शेयर की कीमत 793 तक पहुंच गई थी। यह साल 2008 में हुआ था, परंतु लगातार कंपनी के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। आज की तारीख में ₹2 से भी नीचे कंपनी के शेयर आ चुके हैं।

Stock Market: ₹793 का शेयर टूटकर ₹1 पर आ गया, अब अचानक चढ़ने लगा भाव, तूफानी तेजी देख निवेशक गदगद

हाल क्या है शेयर का

पिछले शुक्रवार रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर की कीमत ₹1.75 पैसा थी, वही साल 2022 में नवंबर के महीने की बात करें, तो रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर की कीमत ₹2.62 पैसा थी। यह शेयर के 52 सप्ताह का सबसे उच्चतम लेवल था, वही साल 2023 में 20 नवंबर के दिन कंपनी के शेयर की कीमत 1.01 रुपए तक चली गई‌। यह 52 हफ्ता के सबसे निचले लेवल की जानकारी हम आपको दे रहे हैं। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 481.20 करोड़ है‌।

99% से अधिक टूटा शेयर

अगर साल 2008 के 792 रुपए के स्तर से देखा जाए, तो रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर में 99% से भी ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। हालांकि पिछले 6 महीने के दौरान शेयर में काफी अच्छी बढ़ोतरी भी देखी गई है। 3 महीने के पीरियड के दौरान मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के मुकाबले यह शेयर 55% से भी ज्यादा आगे बढ़ चुका है।

जून तिमाही के नतीजे

जून तिमाही के दरमियान रिलायंस कम्युनिकेशंस की टोटल बिक्री में 5% की गिरावट देखी गई है और इस तिमाही में कंपनी की टोटल सेल्स 76 करोड रुपए हुई है। यदि 1 साल पहले की बात करें तो इसी तिमाही में 80 करोड रुपए नेट सेल्स थी और तिमाही का टोटल नुकसान 1706 करोड रुपए था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top