Rajasthan News: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बोले सीएम गहलोत, कहा- ‘राजीव गांधी का सपना पूरा हुआ’

RajasthanViral Desk: राजस्थान के वर्तमान चीफ मिनिस्टर अशोक गहलोत के द्वारा कहा गया है कि, कल सोनिया गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल राजीव गांधी का एक बहुत ही बड़ा सपना था और हम इस बात से काफी ज्यादा प्रसन्न हो रहे हैं कि, लंबा प्रयास करने के बाद अब राजीव गांधी का सपना पूर्ण होने वाला है। 22 साल के बाद अगर हमारे देश में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है, तो यह एक बहुत ही अच्छा कदम साबित हो सकता है। बताना चाहते हैं कि, अशोक गहलोत के द्वारा यह बात जयपुर में मेट्रो रेल के 1450 करोड़ की परियोजना के शिलान्यास के दरमियान तब कहीं गई, जब वह पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।

Rajasthan News: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बोले सीएम गहलोत, कहा- 'राजीव गांधी का सपना पूरा हुआ'

महिला आरक्षण बिल तथा राजीव गांधी का सपना

राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा महिला आरक्षण बिल अर्थात फीमेल रिजर्वेशन बिल को एक बहुत ही अच्छा कदम बताया गया है। हालांकि उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा है कि, अगर इसे सही प्रकार से लागू किया जाता है तो महिलाओं को इसकी वजह से काफी ज्यादा फायदा प्राप्त होगा। आगे अशोक जी ने कहा कि, हमें प्रसन्नता है कि, सोनिया गांधी के 22 साल के लगातार प्रयास करने के पश्चात अब उनका सपना पूर्ण होने वाला है।

महिला आरक्षण बिल को लेकर के अशोक गहलोत जी के द्वारा कहा गया है कि, संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर संविधान में संशोधन कर दिया गया है, जो की एक बहुत ही अच्छी बात मानी जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा है कि जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी आरक्षण पंचायत राज के दरमियान स्थानीय शासन के अंदर लागू है, उसी प्रकार से महिला आरक्षण बिल को भी लागू किया जाना चाहिए।

महिला आरक्षण बिल का फायदा समाज की सभी महिलाओं को मिल सके, इसके लिए भी पूरा प्रयास करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि, संसद में बहस के दरमियान मेंबर को ऐसा रास्ता दिखाना चाहिए कि, सभी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण का फायदा भी प्राप्त हो जाए और किसी दूसरे वर्ग का कोई भी नुकसान भी ना हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top