Trending News: यहां प्याज-टमाटर सी बिकती है दुल्हन, बाजार में बैठाकर घरवाले लगाते हैं बोली, पैसे देकर बीवी खरीदता है मर्द

Trending News: दुनिया में अभी तक आपने सब्जी की मार्केट देखी होगी, कपड़े की मार्केट देखी होगी और अनाज की मार्केट देखी होगी, परंतु क्या आपने कभी दुनिया में किसी भी जगह पर दुल्हन की मार्केट देखी है। हमें पता है कि, आप सोच रहे होंगे कि, भला दुल्हन की मार्केट कहां लगती है और क्या अभी के समय में दुल्हन की बिक्री करना अलाउड है या नहीं। हम आपको बताना चाहते हैं कि, दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां पर दुल्हनों की मंडी लगती है। यह जगह बुल्गारिया देश में है। आप इस मार्केट में घूम कर अपने लिए पत्नी की खरीदारी कर सकते हैं।

कहां है यह जगह

बुल्गारिया देश में स्तारा जागोर नाम की एक जगह है, जहां पर दुल्हन की मंडी का आयोजन होता है। यहां पर लड़के और मर्द जाते हैं और अपने लिए लड़की को पसंद करते हैं और फिर उसका भाव-ताव किया जाता है और जब लड़की के घर वाले दी जा रही कीमत से संतुष्ट हो जाते हैं, तो वह लड़की लड़के के हवाले कर देते हैं और लड़का लड़की लेकर अपने घर आ जाता है और उसे अपनी पत्नी बना लेता है।

गरीबों के लिए लगाया जाता है मार्केट

दुल्हन बिक्री का यह मार्केट गरीब लड़कियों के लिए लगाया जाता है। दरअसल इस मार्केट में जो लड़कियां आती है, उनके परिवार वाले उनकी शादी का खर्चा उठा पाने में सक्षम नहीं होते हैं। ऐसे में वह अपनी बेटी को लेकर के इस मार्केट में चले जाते हैं और यहां पर लड़के वाले भी आते हैं जो लड़की को पसंद करते हैं और बाद में कीमत देकर के लड़की से विवाह कर लेते हैं। पिछले कई सालों से यह प्रथा बुल्गारिया देश में चल रही है। गवर्नमेंट भी इस मार्केट को लगाने की इजाजत देती है।

अलग-अलग होता है रेट

मार्केट में बिक्री के लिए जो लड़की आती है, उनकी कीमत अलग-अलग होती है। ऐसी लड़की जिसने पहले किसी के भी साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया हुआ होता है, उसे ज्यादा कीमत प्राप्त होती है। जानकारी देना चाहते हैं कि, इस मार्केट में कलाईदझी समुदाय के लोगों के द्वारा अपनी बेटी की बिक्री की जाती है और खरीदार भी इसी समुदाय का होना चाहिए। यहां पर आर्थिक रूप से सक्षम लोग अपनी बेटी को नहीं बेच सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top