Rashifal 25 September: मीन समेत इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, ये लोग नीली वस्तु रखें पास

Rajasthaniviral Desk (Rashifal 25 September): रोजाना समाचार चैनल पर अधिकतर लोग अपना राशिफल देखना पसंद करते हैं, क्योंकि राशिफल देखने से हमें इस बात की जानकारी मिलती है कि, आज का दिन हमारे लिए कैसा रहने वाला है और हमारे लिए कौन सी चीज अच्छी हैं और कौन सी चीज अशुभ है। चलिए आज 25 सितंबर के दिन सभी राशियों को मिलने वाले शुभ समाचार की जानकारी प्राप्त करते हैं।

1: मेष

आज मेष राशि के जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है और यदि आप राजनीति में है, तो आपको राजनीति में लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य भी ठीक हो सकता है। आपको अपने पास लाल रंग की वस्तु को रखनी चाहिए।

2: वृषभ

आज आपको यात्रा में लाभ हो सकता है। यदि आपका लंबे समय से कोई काम रुका हुआ है, तो आपका वह काम भी सफल हो सकता है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा और आपको शनि देव की कृपा भी मिलेगी। इसलिए शनिदेव को प्रणाम करते रहे।

Rashifal 25 September

3: मिथुन

आपको प्रतिकूल सिचुएशन में थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आपको चोट लग सकती है। इसलिए आपको गाड़ी धीमें चलना चाहिए। प्रेम संतान अच्छा रहेगा और व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। आपको काली माता की उपासना करनी चाहिए।

4: कर्क

कर्क राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और उन्हें आज अपनी पत्नी या फिर अपने पति का पूरा-पूरा सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा आज आपकी अपने प्रेमी से अथवा अपनी प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आपको नीली रंग की वस्तु का दान करना चाहिए।

5: सिंह

शत्रु का जो प्रकोप है, वह कायम रहेगा। आपकी जो रुके हुए काम है वह पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। आपको नीले कलर की वस्तु अपने पास रखने की आवश्यकता है।

6: कन्या

आपको पढ़ाई लिखाई में अपना समय गुजारना चाहिए और भावना में बेहतर आपको कोई भी डिसीजन नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। आपको शनिदेव को सरसों का तेल चढाना चाहिए।

7: तुला

आज आप कोई जमीन खरीद सकते हैं या फिर वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा आपके सभी काम बनने वाले हैं। आपका प्रेम संतान अच्छा रहेगा और बिजनेस भी चलेगा। आपको शनिदेव की उपासना करनी चाहिए।

8: वृश्चिक

बिजनेस में आपका उत्थान हो सकता है तथा आपको अपने लोगों का साथ मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बिजनेस भी अच्छा चलेगा। लाल रंग के वस्तु को अपने पास रखना चाहिए।

9: धनु

आज आपको इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहिए और आपको अपनी जुबान पर कंट्रोल करके रखना चाहिए। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। पीले रंग की जो वस्तु होती है, उन्हें अपने पास रखना चाहिए।

10: मकर

आपकी आवश्यकता के अनुसार जिंदगी में चीजों की उपलब्धता रहेगी और पहले के मुकाबले में आपका स्वास्थ्य अच्छा हो जाएगा। आपको काली जी की उपासना करनी चाहिए।

11: कुंभ

आपका मन परेशान हो सकता है और खर्च की अधिकता आपके मन को परेशान कर सकती है। बाकी आपका बिजनेस ठीक-ठाक रहेगा। आपको हरे कलर की वस्तु को अपने पास रखना चाहिए।

12: मीन

आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है और आपको कोई अच्छा समाचार भी प्राप्त हो सकता है। पीले कलर की वस्तुओं को आपको अपने पास रखना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top