Professional Courses Fees: बीएड, एमबीए, बी-फार्मेसी, नर्सिंग समेत अन्य व्यावसायिक कोर्स की फीस तय, देखिए किन कोर्सों के कितनी तय की गई फीस

Professional Courses Fees: प्रदेश के छात्रों के लिए अब एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बता देना चाहेंगे कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस में वृद्धि की जा चुकी है और विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए फीस स्ट्रक्चर निर्धारित किया जा चुका है। व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लिए फीस विनियामक समिति द्वारा B.Ed एमबीए, बी फार्मेसी जैसे कोर्स के लिए अंतिम फीस का निर्धारण किया जा चुका है।

आप सभी छात्रों को बता देना चाहेंगे की फीस का निर्धारण पारित किए गए संकल्प के तहत शिक्षण सत्र 2023-2024, 2024-2025 और 2025-2026 के लिए किया गया है। फीस में छात्रावास, वाहन सुविधा और मेस के लिए ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ के आधार पर अतिरिक्त राशि ली जा सकती है।

सभी प्रोफेशनल कोर्स की लिस्ट

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित फीस:
बी.एड. – अधिकतम 34,697 रूपए, न्यूनतम 31,670 रूपए प्रति वर्ष
एम.एड. – अधिकतम 53,850 रूपए, न्यूनतम 52,850 रूपए प्रति वर्ष
बी.पी.एड. – अधिकतम 34,140 रूपए, न्यूनतम 33,840 रूपए प्रति वर्ष
एम.पी.एड. – अधिकतम 46,500 रूपए प्रति वर्ष
बी.टेक – अधिकतम 40,200 रूपए, न्यूनतम 38,300 रूपए प्रति सेमेस्टर
एम.टेक – अधिकतम 37,500 रूपए, न्यूनतम 32,400 रूपए प्रति सेमेस्टर
एम.बी.ए. – अधिकतम 34,500 रूपए, न्यूनतम 33,750 रूपए प्रति सेमेस्टर
एम.सी.ए. – अधिकतम 31,950 रूपए प्रति सेमेस्टर
डी. फार्मेसी – अधिकतम 60,750 रूपए, न्यूनतम 56,700 रूपए प्रति वर्ष
बी.फार्मेसी – अधिकतम 39,600 रूपए, न्यूनतम 35,150 रूपए प्रति सेमेस्टर
एम.फार्मेसी – अधिकतम 60,300 रूपए, न्यूनतम 56,070 रूपए प्रति सेमेस्टर
बी.एस.सी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) – अधिकतम 52,950 रूपए, न्यूनतम 46,450 रूपए प्रति वर्ष
बी.एस.सी. नर्सिंग – अधिकतम 63,900 रूपए, न्यूनतम 58,022 रूपए प्रति वर्ष
एम.एस.सी नर्सिंग – अधिकतम 95,200 रूपए, न्यूनतम 92,111 रूपए प्रति वर्ष
पी.एच.डी (इंजीनियरिंग) – अधिकतम 35,000 रूपए से 26,500 रूपए (प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय सेमेस्टर से 20,000 रूपए से 17,000 रूपए
बी.एच.एम.एस. – अधिकतम 70,000 रूपए प्रति वर्ष

जैसा कि हमने आपको फीस स्ट्रक्चर के बारे में जानकारी प्रदान कर दी है लेकिन आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि इसमें यूनिफॉर्म आईडी कार्ड लैबोरेट्री सांस्कृतिक कार्य आदि कई फैसिलिटी भी शामिल की गई है

इसके अलावा अगर छात्रावास, वाहन सुविधा, और में दी जाती है तब अतिरिक्त शुल्क भी दिया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top