Hindi Song in Bhojpuri Version: आकांक्षा पुरी और पवन सिंह का नया मचा रहा धूम, इस हिंदी को बनाया भोजपुरी में

Hindi Song in Bhojpuri Version: आप सभी भोजपुरी स्टार Pawan Singh और Akanksha Puri को तो जानते ही होंगे। आप लोग इससे पहले भी पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के गाने के वीडियो तो देखते ही होंगे।

भोजपुरी के सुपरस्टार Pawan Singh के गए हुए गानों के लोग मुरीद हैं। जब भी पवन सिंह का कोई गाना आता है तो वो लंबे समय भोजपुरी यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते है की पिछले कुछ समय से वो टीवी एक्ट्रेस Akanksha Puri के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर चर्चा में थे।

इन दो हीरो हीरोइन को कइयों बार साथ में स्पॉट किया गया था लेकिन, इस बीच प्रोजेक्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया था। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है। Pawan Singh और Akanksha Puri जोड़ी का पहला Music Video Release कर दिया गया है, और ये गाना 90 के दशक के हिट गाने का भोजपुरी वर्जन है।

Hindi Song in Bhojpuri Version: आकांक्षा पुरी और पवन सिंह का नया मचा रहा धूम, इस हिंदी को बनाया भोजपुरी में

दोस्तों इस गाने मे आकांक्षा पुरी और पवन सिंह की जोड़ी 90 के दशक के पॉपुलर रोमांटिक सॉन्ग ‘Tujhe Na Dekhu To Chain’ में देखा गया है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब Pawan Singh और Akanksha Puri पुरी को जोड़ी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई है। इस ‘Tujhe Na Dekhu To Chain’ वीडियो में दोनों ही स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए तो कम होगी।

ये Video इतनी कमाल की है कि इसे देख एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड को भी जलन हो सकती है। इस गाने की वीडियो मे जहां पवन की आकांक्षा के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री जंच रही है वहीं, पावरस्टार की गायिकी ने गाने में जान ही डाल दी।

पवन सिंह के साथ इस हिट गाने को सिंगर कल्पना पटवारी ने गाया है। दोनों सिंगर की आवाज में ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है। लोग पवन सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही आकांक्षा के साथ भोजपुरी स्टार की जोड़ी पर भी लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। कई जगह पे ये बात हो रहा है कि TV Actress का ये पहला भोजपुरी म्यूजिक वीडियो है।

कई हिंदी गानों का भी भोजपुरी वर्जन है

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में पिछले काफी समय से Hindi Songs के भोजपुरी वर्जन का प्रचलन देखने के लिए मिल रहा है। Pawan Singh का गाना ‘‘Tujhe Na Dekhu To Chain’ कोई ऐसा पहला हिंदी सॉन्ग नहीं है, जिसका Bhojpuri बनाया गया है। इससे पहले Pawan Singh की आवाज में ‘बारिश बन जाना’, ‘लुट गए’, ‘रस्के कमर’ और ‘तुमसा कोई प्यारा’ जैसे कई Hit Songs के Bhojpuri Version गाए हैं। इन सभी गानों ने रिलीज के बाद इंटरनेट पर खूब बवाल मचाया था।

भोजपुरी मे पवन सिंह के अलावा भी खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू और राकेश मिश्रा जैसे सिंगर स्टार ने भी कई Hindi Songs के भोजपुरी वर्जन को गाए हैं। इसमें ‘पानी पानी’, ‘जिंदगी बन गए हो’ और ‘बदन पे सितारे’ जैसे Hindi Hit Songs के रीमेक शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top