Asian Cup 2023: एशिया कप में भारत का ये मैच किया गया रद्द, सामने आई बड़ी जानकारी

AFC U-23 Asian Cup 2023 Qualifiers: एएफसी अंडर 23 एशिया कप क्वालीफायर का मैच चीन में आयोजित हो रहा है। इस मैच में भारतीय टीम भी शामिल हुई है। भारत पहली बार एएफसी अंडर 23 एशिया कप के लिए क्वालीफाई करने की फिराक में है और ग्रुप जी में इंडिया का सामना 6 सितंबर के दिन मालदीव से होगा, 9 सितंबर के दिन चीन से होगा तथा 12 सितंबर के दिन संयुक्त अरब अमीरात से होगा, परंतु मालदीव के हट जाने की वजह से बुधवार को होने वाला भारत का मैच रद्द कर दिया गया है।

इंडिया का यह मैच रद्द हुआ एशिया कप में

मालदीव की टीम अंडर 23 एशिया कप के क्वालीफायर से हट गई है। ऐसे में अब टूर्नामेंट तीन टीम के ग्रुप का हो गया है, जिसमें भारत शामिल है। इसके अलावा चीन और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है। इस प्रकार से चीन के खिलाफ 9 सितंबर के दिन इंडिया के द्वारा अपना पहला मैच खेला जाएगा। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, भारतीय अंडर 23 टीम के कोच के द्वारा कहा गया है कि मैच का कार्यक्रम भले ही चेंज हो गया परंतु इससे टीम के परफॉर्मेंस मे कोई भी बदलाव नहीं होगा। हम वही चीज करेंगे जो हम मालदीव के खिलाफ करने वाले थे।

इंडियन टीम के लिए महत्वपूर्ण है टूर्नामेंट

आपको हम बताना चाहते हैं कि अंदर 23 एशिया कप का 2024 का वर्जन कतार में आयोजित होगा। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, हर ग्रुप से 11 ग्रुप विजेता और चार बेस्ट दूसरे पोजीशन वाली टीम एशिया कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2024 क्वालीफायर के लिए भारत की टीम:

गोलकीपर: रितिक तिवारी, प्रभसुखन सिंह गिल, अर्श अनवर शेख.
डिफेंडर: नरेंद्र गहलोत, होर्मिपम रुइवा, विकास युमनाम, संजीव स्टालिन, सुमित राठी, जितेंद्र सिंह, अब्दुल रबीह.
मिडफील्डर: थोइबा सिंह मोइरांगथेम, लालरिनलियाना हनामटे, जितेश्वर सिंह युमखैबम, आयुष देव छेत्री, विबिन मोहनन, ब्रिसन देउबेन फर्नांडिस, अमरजीत सिंह कियाम.
फॉरवर्ड: सौरव के, पार्थिब गोगोई, रोहित दानू, निन्थोइंगनबा मीतेई खुमानथेम, शिवशक्ति नारायणन (सी), सुहैल अहमद भट.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top